डी फार्मा क्या है, कोर्स, बेस्ट कॉलेज, कैरियर स्कोप और फीस    क्या आप D Pharma Course के बारे में जानकारी चाहते हैं। अगर आपको D Pharmacy Course की सारी जानकारी चाहिए, तो ये VIDEO आपके लिए बेस्ट है। इस VIDEO में मैंने D Pharma Kya hai, और इसमें कैरियर कैसे बनाये? इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है। चलिये जानते हैं, कि D Pharma kya hai और इसमे कैरियर स्कोप क्या है।
D Pharma kya hai डी Pharma को Diploma in Pharmacy भी कहा जाता है। यह फार्मेसी विज्ञान का बहुत प्रचलित कोर्स है। D Pharma दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग, मार्केटिंग, दवाओं की क्वालिटी, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन का विज्ञान है। आजकल हेल्थ केयर मार्किट में Pharmacy expert की काफी डिमांड है।
DURATION
 D Pharma 2 वर्ष का कोर्स होता है।
QUALIFICATION
इस कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता PCM या PCB बिषय से 12वीं पास है।

D Pharmacy कोर्स के बाद आप फार्मासिस्ट के तौर पर आसांनी से जॉब पा सकते हैं।
वर्तमान समय मे D Pharma Course के द्वारा Pharmacy Field में आकर्षक कैरियर बनाया जा सकता है। मार्किट में D Pharma Students की काफी डिमांड रहती है। इसमे एक या दो नही बहुत से कैरियर के विकल्प मौजूद हैं। आज मेडिसिन के फील्ड में हर दिन नई से नई दवाओं की खोज हो रही है। इसी वजह से पिछले कुछ सालों से फार्मेसी एक्सपर्ट medicine रिसर्च और मेडिसिन बिजनेस में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि Diploma in Pharmacy के बाद ही आप आसानी से रोजगार पा जाते हैं।
Pharmacy Sector में आप प्राइवेट और सरकरीं दोनों क्षेत्रों में जॉब करने का मौका पा सकते हैं। फार्मासिस्ट के तौर पर आप मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, क्लिनिक, नर्सिंग होम, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करने के अनेक अवसर मिलते हैं। इसके साथ ही D Pharma Course के बाद आप खुद का मेडिकल स्टोर भी चला सकते हैं। या फिर आप चाहें तो मेडिकल एजेंसी की भी शुरआत कर सकते हैं। समय- समय पर गवर्नमेंट सेक्टर में D Pharma के स्टूडेंट्स के लिये जॉब के विज्ञापन निकलते रहते हैं। आप इनमें अप्लाई करके सरकरीं क्षेत्र में काम करने का अवसर पा सकते हैं।
Career Option In D Pharma Course
सकरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में फार्मासिस्ट
ड्रग इंस्पेक्टर
ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव
मेडिसिन मार्केटिंग
मेडिकल स्टोर
ड्रग इंस्पेक्टर
मेडिकल एजेंसी
रिसर्च सेंटर
साइंटिफिक ऑफिसर
प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव
D Pharma Institute in India
आज के समय मे D Pharma College की कमी नहीं है। किसी भी अच्छे फार्मेसी कॉलेज से आप D Pharma course कर सकते हैं। किसी भी Pharmacy Institute में एडमिशन लेने से पहले ये जरूर पता कर लें कि वो इंस्टीट्यूट फार्मेसी कॉन्सिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है, या नही।
Entrance Exam For D Pharma course
डी फार्मा कोर्स को आप गवर्नमेंट कॉलेज से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। एंट्रेंस एग्जाम की मेरिट के आधार पर आपको एडमिशन मिलता है। वंही प्राइवेट कॉलेज में डायरेक्ट भी एडमिशन मिल जाता है।
D Pharma course Fees
डी फार्मा कोर्स की फीस अलग- अलग संस्थानो की अलग- अलग होती है। फिलहाल इस कोर्स की गवर्नमेंट द्वारा निर्धारित फीस 45 हजार के आसपास है। प्राइवेट कॉलेज में इस कोर्स की फीस 70 हजार से 1 लाख तक होती है।
D Pharma सैलरी
फार्मेसी के सेक्टर में शुरआत के समय मे आपको 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह आसांनी से मिल जाते हैं। अनुभव होने के साथ सैलेरी भी बढ़ती जाती है।
हमे उम्मीद है कि D Pharma kya hai, अब आपको सही तरह समझ मे आ गया होगा। इस VIDEO में मैने D Pharma course और D Pharma career से रीलेटेड हर तरह की जानकारी दी है।